नवरात्रि विशेष चंडीपाठ

नवरात्रि विशेष चंडीपाठ

🛕 काशी में विशेष चंडीपाठ

Price range: ₹1,100.00 through ₹21,000.00

🙏 नवरात्रि में क्यों कराया जाता है महाशक्तिशाली चंडीपाठ?

नवरात्रि आते ही मंदिरों में देवी आराधना का विशेष वातावरण बन जाता है। कहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ होता है, कहीं हवन, तो कहीं नौ दिनों तक माँ के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन्हीं धार्मिक अनुष्ठानों में चंडीपाठ का अपना एक विशेष स्थान है। आइए जानते हैं कि चंडीपाठ आखिर क्या है, सम्पुटित चंडीपाठ कैसे अलग है और जीवन की किन परिस्थितियों में लोग इसे करवाते हैं।

🕉️ चंडीपाठ क्या है?

चंडीपाठ वास्तव में दुर्गा सप्तशती का पाठ है। दुर्गा सप्तशती को ‘देवी माहात्म्य’ और ‘चंडी’ नाम से भी जाना जाता है, इसलिए इसके पाठ को चंडीपाठ कहते हैं। इसमें कुल 13 अध्याय हैं। इसमें देवी माँ के स्वरूप, उनकी दिव्य शक्तियों और असुरों महिषासुर, शुम्भ-निशुम्भ के संहार की कथाएँ है यह केवल एक कथा नहीं है, बल्कि इसमें महाशक्तिशाली मंत्र, स्तुतियाँ और देवी चरित्र का पूरा समावेश है

🔱 सम्पुटित चंडीपाठ क्या होता है?

जब चंडीपाठ के मूल मंत्रों के साथ किसी विशेष मनोकामना या संकट निवारण के लिए एक विशेष मंत्र का सम्पुट लगाया जाता है, तो उसे सम्पुटित चंडीपाठ कहते हैं। किस मंत्र का सम्पुट लगाया जाएगा, यह आपकी समस्या और संकल्प के अनुसार विद्वान ब्राह्मण तय करते हैं।

🙏 किन परिस्थितियों में कराया जाता है सम्पुटित चंडीपाठ?

यदि आपके जीवन में लगातार परेशानियाँ बनी हुई हैं, तो संकल्प लेकर सम्पुटित चंडीपाठ कराना अत्यंत लाभकारी माना जाता है:

  • 🏠 पारिवारिक क्लेश: घर में लगातार अशांति या कलह रहना।
  • 💼 करियर में बाधा: नौकरी न मिलना या जॉब में बार-बार अड़चनें आना।
  • 📈 व्यापार में घाटा: बिजनेस ठप हो जाना या लगातार नुकसान होना।
  • 💍 विवाह में देरी: शादी की बात न बन पाना या बार-बार रुकावट आना।
  • 🪔 कार्यों में रुकावट: बनते हुए कामों का ऐन वक्त पर बिगड़ जाना।

🌺 नवरात्रि में चंडीपाठ का विशेष महत्व

नवरात्रि के नौ दिन माँ दुर्गा की साधना के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं। इन दिनों में चंडीपाठ कराने से पूरे घर और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


🛕 इस नवरात्रि काशी में विशेष चंडीपाठ का आयोजन

इस पावन नवरात्रि पर माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर, काशी में तक विशेष चंडीपाठ का आयोजन किया जा रहा है। यदि आप भी बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से इस अनुष्ठान में सहभागी बनना चाहते हैं, तो आपके लिए 3 विशेष विकल्प उपलब्ध हैं:

🙏 सामूहिक चंडीपाठ – ₹1100

नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक सामूहिक रूप से चंडीपाठ कराया जाएगा।
इसके साथ अष्टमी के दिन कन्या पूजन और नवमी के दिन हवन भी कराया जाएगा।

🔱 व्यक्तिगत सम्पुटित चंडीपाठ – ₹3500

अगर आपके मन में कोई विशेष समस्या या विशेष संकल्प है, तो उसके अनुसार एक दिन का व्यक्तिगत सम्पुटित चंडीपाठ कराया जाएगा।
इसमें विशेष मंत्र से चंडीपाठ को सम्पुटित किया जाएगा और हवन भी शामिल रहेगा।

🌺 व्यक्तिगत 9 दिवसीय सम्पुटित चंडीपाठ – ₹21000

पूरे नवरात्रि 9 दिनों तक आपके नाम-गोत्र से व्यक्तिगत सम्पुटित चंडीपाठ कराया जाएगा।
आपके विशेष संकल्प के अनुसार पाठ किया जाएगा और नवमी के दिन हवन कराया जाएगा।

🪔 सभी अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर विधिपूर्वक कन्या पूजन और हवन भी संपन्न कराया जाएगा。


❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

❓ Q. चंडीपाठ और दुर्गा सप्तशती में क्या अंतर है?
🙏 Ans. दोनों एक ही हैं। दुर्गा सप्तशती को ही देवी माहात्म्य और चंडी नाम से जाना जाता है, इसलिए इसके पाठ को चंडीपाठ कहते हैं।

🔥 Q. क्या पाठ के बाद हवन और कन्या पूजन अलग से करना होगा?
🙏 Ans. नहीं, इस आयोजन में चंडीपाठ संपन्न होने के बाद विधिपूर्वक हवन और कन्या पूजन इसी सेवा में शामिल है। 9 दिनों वाले व्यक्तिगत पाठ का हवन नवमी तिथि को होगा।

📍 Q. यह मंदिर कहाँ स्थित है?
🙏 Ans. यह विशेष अनुष्ठान काशी में प्रसिद्ध लोलार्क कुंड के पास स्थित माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में कराया जा रहा है।